1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: तालाब में गिरी गाड़ी, पांच बच्चों की मौत

बिहार: तालाब में गिरी गाड़ी, पांच बच्चों की मौत

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के प्रमेश्वरनाथ मंदिर के पास एक बोलेरो जीप के असंतुलित होकर तालब में गिर जाने से आज पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। डुमरावं अनुमंडल पुलिस अधिकारी

बिहार: तालाब में गिरी...- India TV Hindi
बिहार: तालाब में गिरी गाड़ी, पांच बच्चों की मौत

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के प्रमेश्वरनाथ मंदिर के पास एक बोलेरो जीप के असंतुलित होकर तालब में गिर जाने से आज पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई है।

डुमरावं अनुमंडल पुलिस अधिकारी आर के गुप्ता ने एक इन्टरव्यू में बताया कि मरने वालों में दो लड़के और तीन लड़किया शामिल है। सभी बच्चों के शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल ले जाया गया है।

बोलेरो जीप पर कुल 11 लोग सवार थे। जीप पर सवार बाकी अन्य छह यात्री जीप से कूद कर अपनी जान बचाने में कामयाह रहे थे। जीप पर सवार सभी लोग भोजपुर जिला मुफस्सिल थाना अंतर्गत आरा गांव के निवासी थे।

ब्रह्मापुर के थाना प्रभारी गोरख राम ने आईएएनएस को बताया कि भोजपुर जिले के महुली गांव निवासी टुनु यादव अपने परिजनों के साथ सोमवार को एक बोलेरो से ब्रह्ममेश्वरनाथ मंदिर पूजा करने आए थे। अत्यधिक भी़ड के कारण पांच बच्चों को बोलेरो में बंद कर सभी ब़डे मंदिर पूजा करने चले गए।

इसी दौरान बच्चों ने खेल-खेल में गियर को न्यूट्रल कर दिया, जिससे वाहन लुढ़ककर शिव तालाब में जा गिरा। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सभी पांच बच्चों की मौत पानी में डूबने से हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों की उम्र नौ वर्ष से लेकर तीन वर्ष के बीच है। राम के मुताबिक, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Latest India News