1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलीगढ़: कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से 5 लोगों की मौत

अलीगढ़: कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से 5 लोगों की मौत

यूपी के अलीगढ़ जिले के टप्पल इलाके के पालर गांव में एक कुएं से जहरीली गैस का रिसाव होने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने पांचो शवो को सड़क पर रखकर लगाया जाम, डीएम के घटना स्थल पर नही पहुंचने से नाराज है। जिसके कारण कई घंटे जाम लगा र

aligarh- India TV Hindi
aligarh

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ जिले के टप्पल इलाके के पालर गांव में एक कुएं से जहरीली गैस का रिसाव होने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने पांचो शवो को सड़क पर रखकर लगाया जाम, डीएम के घटना स्थल पर नही पहुंचने से नाराज है। जिसके कारण कई घंटे जाम लगा रहा।

कुएं की सफाई के दौरान हुआ हादसा .

जानकारी के अनुसार यह हादसा जब हुआ। जब पालर गांव में यदुवीर अपने खेत पर बने ख़राब पंप को सही करने के लिए कुंए में उतरा था। जब पत्नी हेमलता के द्वारा कई बार आवाज लगाने पर पति ने आवाज नही दी तो पत्नी भी कुंए में उतर गई। काफी समय बीतने के बाद जब कुंए के पास बैठी मां ने अपने बेटे व बहू को आवाज लगाई तो किसी ने कोई उतर नही दिया।

5 लोगों की मौत हुई इस दर्दनाक हादसे में
किसी अनहोनी घटना से घबरा कर मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो शोर सुन पास के खेत में काम कर रहे लोग वहां पर आ गए। उनमे से तीन लोग कुंए में कूद गए। वो भी बाहर नहीं आए। बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह बेहोशी की हालत में ग्रामीणों की मदद से पांचो लोगों को निकाला और अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीण करते रहे फोन, नहीं पहुंची एंबुलेस और पुलिस
आक्रोशित लोगों ने टप्पल हाईवे पर शव रख कर जाम लगा दिया लोगों का आरोप था जब कुंए में उतरे लोगों को बाहर निकल गया था तो उन लोगों को उल्टियां हो रही थी। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस और पुलिस को भी फ़ोन किया पर कोई सही समय पर नही पहुंचा। अगर इन लोगों को सही समय पर सरकारी सेवाएं मिल जाती तो उन लोगों की जान बच सकती थे।

Latest India News