1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अचानक आई बाढ़ में बहा लेह का गांव, नहीं मिली सरकारी मदद

अचानक आई बाढ़ में बहा लेह का गांव, नहीं मिली सरकारी मदद

जम्मू: देशभर में भारी बारिश के कारण हर ओर तबाही बढ़ती जा रही है। जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से मनाली-लेह हाइवे पर मौजूद एक पूरा गांव बह गया। लेह एयरपोर्ट से इस गांव की

अचानक आई बाढ़ में बहा...- India TV Hindi
अचानक आई बाढ़ में बहा लेह का गांव, नहीं मिली सरकारी मदद

जम्मू: देशभर में भारी बारिश के कारण हर ओर तबाही बढ़ती जा रही है। जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से मनाली-लेह हाइवे पर मौजूद एक पूरा गांव बह गया। लेह एयरपोर्ट से इस गांव की दूरी महज सात किलोमीटर बताई जा रही है। यहां आई अचानक बाढ़ के कारण कई गांवों में स्थानीय लोग फंस गए हैं। इनके साथ ही कई विदेशी पर्यटक भी इस बाढ़ में फंसे हुए हैं।

फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे निर्माता व निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी यहां फंसे हुए हैं। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि, देर रात अचानक आई बाढ़ सबकुछ बहा कर ले गई।

उन्होंने यह भी बताया कि गांव तक सरकारी मदद नहीं पहुंच पाई है।

भारी बारिश के कारण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा भी प्रभावित हुए हैं। इन राज्यों में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 100 हो गई है, वहीं 80 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में 48 लोगों की मौत हुई है, जबकि राजस्थान में 28 और ओडिशा में पांच लोगों की मौत हुयी है।

पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में चक्रवात कोमेन के कारण भारी बारिश हुई है। बाढ़ के कारण राज्य के 9,691 गांवों में करीब 37 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। गुजरात में करीब 40 लाख और ओडिशा में 600 से ज्यादा गांवों में करीब 4.8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने राहत अभियान में 121 नौकाएं तैनात की हैं। राज्य में 5,672 मवेशिशों की भी मौत हुयी है।

उधर राजस्थान में अब तक बारिश के कारण 28 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य में कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुयी है और जालौर, झालावाड़, बारां, सिरोही, बाडमेर तथा डुंगरपुर जिलों में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है।

राजस्थान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की आठ टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। इसके अलावा राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और आरएसी की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुयी हैं। राजस्थान में अब तक 630 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।

Latest India News