1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा: रेडियो मिर्ची की मैनेजर तान्या खन्ना की नाले में गिरने से मौत, तेज रफ्तार में चला रही थी कार

नोएडा: रेडियो मिर्ची की मैनेजर तान्या खन्ना की नाले में गिरने से मौत, तेज रफ्तार में चला रही थी कार

नाले में पानी भरा हुआ था, जिसमें कार आधे से ज्यादा डूब गई थी। पुलिस ने तान्या को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी...

<p>tania khanna dies after car plunges into drain in...- India TV Hindi
tania khanna dies after car plunges into drain in noida

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 85 के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में एक रेडियो कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर फेस-2 के थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि एफएम 98.3 (रेडियो मिर्ची) में काम करने वाली तान्या खन्ना (26वर्ष) देर रात ढाई बजे के करीब अपनी कार से सेक्टर 85 के पास से गुजर रही थी। तेज गति से जा रही उनकी कार अनियंत्रित होकर बड़े नाले में जा गिरी। घटना की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर दमकल विभाग व नोएडा पुलिस पहुंची। क्रेन की सहायता से कार को नाले से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि नाले में पानी भरा हुआ था, जिसमें कार आधे से ज्यादा डूब गई थी। पुलिस ने तान्या को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि वह गाजियाबाद के कविनगर में रहती थी। पुलिस ने देर रात को उनके पिता को घटना की सूचना दी। वह सुबह 4 बजे थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Latest India News