1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गंगा किनारे शौचालय निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए : मोदी

गंगा किनारे शौचालय निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए : मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वच्छ भारत मिशन के अपने महत्वकांक्षी कार्यक्रम की प्रगति की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की और अधिकारियों को गंगा नदी के किनारे की बस्तियों में शौचालयों के

गंगा किनारे शौचालय...- India TV Hindi
गंगा किनारे शौचालय निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए : मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वच्छ भारत मिशन के अपने महत्वकांक्षी कार्यक्रम की प्रगति की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की और अधिकारियों को गंगा नदी के किनारे की बस्तियों में शौचालयों के निर्माण पर खास ध्यान देने का निर्देश दिया।

शहरी विकास, पेय जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्रालयों तथा नीति आयोग एवं प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि जो राज्य शौचालय निर्माण में पीछे हैं उनके साथ विशेष समन्वय स्थापित करके इस काम में तेजी लाई जाए।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार उन्होंने सरकार के एक अन्य महत्वकांक्षी कार्यक्रम नमामि गंगे को सफल बनाने के लिए भी इस पवित्र नदी के किनारे बसी बस्तियों और गांवों में शौचालय निर्माण पर खास ध्यान देने को कहा।

मोदी ने यह भी सलाह दी कि स्वच्छ भारत मिशन में आध्यात्मिक गुरूओं को भी शामिल किया जाए, खासकर जगन्नाथ यात्रा और कुंभ मेला जैसा आयोजनों के समय।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने और उन्हें साथ जोड़ने के वास्ते सरकारी माध्यमों से प्रोत्साहन पुरस्कारों की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकौं में क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिएं।

इस समीक्षा बैठक में शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू और ग्रामीण विकास मंत्री बीरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

Latest India News