रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव करोड़ों रुपये के चारा घोटाले मामले में सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत ने दुमका कोषागार से अवैध तरीके से 3.31 करोड़ रुपये की निकासी से जुड़े मामले में 38 लोगों को तलब किया था इसमें लालू यादव भी शामिल थे।
लालू रविवार शाम को पटना से रांची पहुंचे। मामले की सुनवाई अभी चल रही है।
गौरतलब है कि लालू यादव को पहले ही चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। उन्हें अक्टूबर 2013 में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। वह फिलहाल, जमानत पर बाहर हैं।
Latest India News