1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: कोहरे के चलते टकराईं 30 गाड़ियां, 5 की मौत

हरियाणा: कोहरे के चलते टकराईं 30 गाड़ियां, 5 की मौत

चंडीगढ़: करनाल जिले में दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर आज 30 वाहनों के आपस में एक-दूसरे से टकरा जाने के कारण एक परिवार के चार सदस्यों सहित 5 लोगों की मौत हो गई और

cars in fog- India TV Hindi
cars in fog

चंडीगढ़: करनाल जिले में दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर आज 30 वाहनों के आपस में एक-दूसरे से टकरा जाने के कारण एक परिवार के चार सदस्यों सहित 5 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

करनाल एसपी पंकज नैन ने बताया कि घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते आज सुबह करनाल के निलोखेड़ी में एक कार एक खड़ी ट्रक से जा टकरायी जिसके बाद उसके पीछे करीब चल रहे अन्य वाहन भी एक-दूसरे से टकरा गए।

उन्होंने बताया, हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों में से चार उत्तर प्रदेश के एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे पंजाब में एक शादी में शिरकत करने के लिए जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग को साफ कर लिया गया है और सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया है।

Latest India News