1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिलचस्प: 50 मिनट में 3 परांठे खाएं, उम्र भर फ्री पाएं

दिलचस्प: 50 मिनट में 3 परांठे खाएं, उम्र भर फ्री पाएं

नई दिल्ली: परांठे तो आपने कई तरह के खाए होंगे... घर से लेकर ढाबों-होटेलों तक। लेकिन कभी ऐसा परांठा खाया है, जो साइज में करीब 1 फुट 10 इंच (56 सेंटीमीटर) का, वजन में एक

दिलचस्प: 50 मिनट में 3...- India TV Hindi
दिलचस्प: 50 मिनट में 3 परांठे खाएं, उम्र भर फ्री पाएं

नई दिल्ली: परांठे तो आपने कई तरह के खाए होंगे... घर से लेकर ढाबों-होटेलों तक। लेकिन कभी ऐसा परांठा खाया है, जो साइज में करीब 1 फुट 10 इंच (56 सेंटीमीटर) का, वजन में एक किलो से लेकर 1 किलो 200 ग्राम तक का हो। ऐसे परांठे बनाने वालों का दावा है कि वे देशभर में सबसे बड़े साइज के परांठे बनाते हैं। लोग इन परांठों का न सिर्फ जायका लेने, बल्कि इन्हें देखने तक के लिए दूर-दूर से आते हैं। दिल्ली-रोहतक बाईपास रोड पर तपस्या परांठा जंक्शन के नाम से करीब 8 सालों से यह दुकान चल रही है।

रोजाना यहां सैकड़ों लोग परांठे खाने आते हैं। कुछ विदेशी होते हैं, तो कुछ आसपास के लोग, जो सिर्फ इन खास परांठों को चखने करने आते हैं। दुकान के मालिक, मुकेश बताते हैं कि जो कोई भी यहां आता है उन्हें हम एक चैलेंज देते हैं- किसी भी शख्स ने अगर 50 मिनट के अंदर देसी घी में बने हमारे 3 परांठे खा लिए, तो हम उसे पूरी उम्र फ्री में परांठे खिलाएंगे। ज्यादातर लोग यह चैलेंज लेते तो हैं, लेकिन इसमें पास नहीं हो पाते और हार मान लेते हैं।

मुकेश के मुताबिक, इस चैलेंज को अभी तक सिर्फ एक ही शख्स ने पूरा किया है। इस चैलेंज का एक्साइटमेंट है कि हर कोई इसे ट्राइ जरूर करता है। कई लोग 2 परांठे तो खा लेते हैं, लेकिन तीसरे पर हार मान लेते हैं।

Latest India News