1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #INDO-PAK: विदेश सचिव स्तर की वार्ता टली, पाकिस्तान ने खुद की पुष्टि

#INDO-PAK: विदेश सचिव स्तर की वार्ता टली, पाकिस्तान ने खुद की पुष्टि

शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है, हालांकि नई तारीख का ऐलान भी अभी नहीं हुआ है।

indo-pak- India TV Hindi
indo-pak

नई दिल्ली: शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है, हालांकि नई तारीख का ऐलान भी अभी नहीं हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले यह वार्ता 15 जनवरी को प्रस्तावित थी। हालांकि वार्ता की अगली तारीख को लेकर दोनों देशों के विदेश मंत्रालय लगातार संपर्क में हैं और बातचीत का नया कार्यक्रम तय किए जाने पर विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि वार्ता के टलने की पुष्टि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने की है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला ने बताया कि 15 जनवरी को प्रस्तावित विदेश सचिव स्तर की वार्ता फिलहाल के लिए टाल दी गई है। हालांकि अगली बातचीत के लिए वक्त अभी मुकर्रर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश लगातार एक दूसरे के संपर्क में हैं और वार्ता के अगले कार्यक्रम पर विचार किया जा रहा है। वहीं पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि वह जैश ए मोहम्मद के प्रमुख अजहर मसूद की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं करती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस अहम वार्ता के रद्द होने की पुष्टि हालांकि भारत ने नहीं की है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल फिलहाल पेरिस में हैं और वो जब भारत लौटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे तभी भारत की तरफ से इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकेगा।   

वार्ता पर भारत का स्पष्ट रुख:

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस अहम वार्ता पर भारत का रुख एकदम स्पष्ट है। भारत चाहता है कि पाकिस्तान पहले पठानकोट मामले पर कड़ी कार्रवाई करे। जब तक पाकिस्तान इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करेगा तब तक पाकिस्तान से बातचीत की संभावना कम है।

Latest India News