A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के पूर्व मंत्री कामेश्वर पासवान का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

बिहार के पूर्व मंत्री कामेश्वर पासवान का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

पासवान के निधन पर दुख जाहिर करते हुए बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि उनके निधन से प्रदेश और देश की राजनीति को अपूर्णीय क्षति पहुंची है...

<p>cm nitish kumar</p>- India TV Hindi
cm nitish kumar

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता कामेश्वर पासवान का लंबी बीमारी के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं।

पासवान के निधन पर दुख जाहिर करते हुए बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि उनके निधन से प्रदेश और देश की राजनीति को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।

उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया।

Latest India News