1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धनबाद: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित 4 की गोली मारकर हत्या, शहर में तनाव

धनबाद: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित 4 की गोली मारकर हत्या, शहर में तनाव

धनबाद: झारखंड में पूर्व डिप्टी मेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। डिप्टी मेयर की एके 47 से गोली मारकर हत्या की गई है। डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या

dhanbad- India TV Hindi
dhanbad

धनबाद: झारखंड में पूर्व डिप्टी मेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत 4 लोगों की एके 47 से गोली मारकर हत्या की गई है। मौका ए वारदात से पुलिस ने 50 खोखे बरामद किए हैं। बता दें कि नीरज सिंह के बॉडीगार्ड, ड्राइवर और साथी अशोक यादव की भी हत्या हुई  है। इलाके में सीआईएसएफ की टुकड़ी को तैनात कर दिया गया है।

धनबाद के सरायढ़ेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट के पास का इलाका मंगलवार शाम गोलियों की आवाज से गूंज उठा। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह अपने आवास जाने के लिए निकले थे उस कार में चार लोग सवार थे। घर से कुछ दूर पहुंचते ही नीरज सिंह की कार पर अज्ञात बदमाशों ने एके-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बदमाशों ने 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग की।

नीरज सिंह समेत कार सवार सभी लोगों को कई गोलियां लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। नीरज सिंह, उनके बॉडीगार्ड, ड्राइवर और साथी अशोक यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Latest India News