नई दिल्ली: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से यहां मुलाकात की और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
( देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि मोदी ने नवंबर 2015 की अपनी सफल ब्रिटेन यात्रा को याद किया और ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने में कैमरन के निजी समर्थन और योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
कैमरन शनिवार को एक मीडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने भारत आए हुए हैं। यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह पर पद छोड़ने के बाद कैमरन की यह पहली भारत यात्रा है।
Latest India News