अजमेर के पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
अजमेर के पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
Manish Bhattacharya
Published : Jul 22, 2020 11:06 pm IST, Updated : Jul 22, 2020 11:06 pm IST
विक्रम शर्मा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अजमेर में बीके कौल नगर मेन रोड पर फायरिंग हुई जिसके बाद विक्रम शर्मा को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Image Source : PTIFormer Youth Congress president of Ajmer shot dead
अजमेर के पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की हत्या कर दी गई है। बुधवार को विक्रम शर्मा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अजमेर में बीके कौल नगर मेन रोड पर फायरिंग हुई जिसके बाद विक्रम शर्मा को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमलावरों ने विक्रम शर्मा पर करीब एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई। विक्रम शर्मा का हत्या, गैंगवार सहित कई मामलों में नाम आ चुका था।