1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर गैंग रेप और हत्या के मामले में चार को सज़ा-ए-मौत

कश्मीर गैंग रेप और हत्या के मामले में चार को सज़ा-ए-मौत

श्रीनगर: एक 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के करने के मामले में कुपवाड़ा ज़िला अदालत ने चार लोगों को शुक्रवार को मौत की सज़ा सुनाई। ये घटना 2007 की है।

कश्मीर गैंग रेप और...- India TV Hindi
कश्मीर गैंग रेप और हत्या के मामले में चार को सज़ा-ए-मौत

श्रीनगर: एक 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के करने के मामले में कुपवाड़ा ज़िला अदालत ने चार लोगों को शुक्रवार को मौत की सज़ा सुनाई। ये घटना 2007 की है।

20 जुलाई 2007 को बटपोड़ा-लनगेट की रहने वाली ताबिंदा गनी का शव कुपवाड़ा के एक बाग़ान में मिला था।

प्रिंसिपल डिस्ट्रिक एण्ड सेशन जज मुहम्मद इब्राहिम वानी ने चारों को दोषी करार देते हुए मौत की सज़ा सुनाई।

आठवीं कक्षा की छात्र ताबिंदा की हत्या गला काटकर की गई थी। मेडिकल रिपरेट में बलात्कार की भी पुष्टि हुई थी।

दोषियों में कुपवाड़ा के लंगाते का सादिक मीर तथा अजहर मीर, पश्चिम बंगाल का जहांगीर अंसारी तथा राजस्थान का सुरेश कुमार शामिल है।

पीड़िता के परिजन व नागरिक समाज ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर इस घटना पर कश्मीर में व्यापक तौर पर प्रदर्शन हुआ था।

 

Latest India News