नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के विदिशा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दबंगों की दहशत से एक ही परिवार के चार लोगों ने की खुदकुशी कर ली। घटना विदिशा जिले के त्योंदा कस्बे की है। बताया जा रहा है कि मंदिर की जमीन को लेकर परिवार और दबंगों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। दबंगों ने कई बार परिवार को धमकाया भी परिवार ने पुलिस में शिकायत भी की लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो चारों लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
परिवार के मुखिया ने अपने पजामे पर सुसाइड नोट लिखा है जिसमें प्रताडित करने वालों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है लेकिन सवाल है कि अगर पुलिस वक्त पर कार्रवाई करती तो एक परिवार बच सकता था।
Latest India News