1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 4 वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 4 वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में सुकमा-दंतेवाड़ा जिले के सरहदी इलाके नागलगुंडा की पहाड़ी पर रविवार को जिला सुरक्षा बल, स्पेशल टास्क फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बल की संयुक्त सर्चिग पार्टी ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार

छत्तीसगढ़: मुठभेड़...- India TV Hindi
छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 4 वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में सुकमा-दंतेवाड़ा जिले के सरहदी इलाके नागलगुंडा की पहाड़ी पर रविवार को जिला सुरक्षा बल, स्पेशल टास्क फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बल की संयुक्त सर्चिग पार्टी ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया। मारी गईं चारों नक्सली महिलाएं हैं। पुलिस ने चारों के शव बरामद कर लिए हैं।

बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक एस.आर.पी. कल्लूरी ने बताया कि पुलिस की संयुक्त पार्टी रविवार को नागलगुंडा की ओर गई हुई थी, जहां पहाड़ी पर पहले से मौजूद नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। गोलीबारी में चार महिला नक्सली मारी गईं।

मारी गईं नक्सलियों के शव, 1 नग 303 बोर की राइफल, 2 नग बारह बोर की राइफल बरामद की गईं। इस मुठभेड़ में दरभा एरिया कमेटी के कमांडर आयतु के भी मारे जाने की खबर है।

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में यह पहला मौका है, जब एक साथ चार महिला नक्सलियों को मार गिराया गया। कल्लूरी ने बताया कि दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक सुकमा डी. श्रवण संयुक्त निगरानी कर रहे थे।

Latest India News