1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #Freedom 251: जिस फोन के लिए दुनिया हुई बावड़ी उसे एक पंसारी के बेटे ने बनाया

#Freedom 251: जिस फोन के लिए दुनिया हुई बावड़ी उसे एक पंसारी के बेटे ने बनाया

सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। आम लोगों से लेकर मोबाइल हैंडसेट इंडस्ट्री तक में इस स्मार्ट फोन ने खलबली मचा दी है। इस फोन के

mohit goel- India TV Hindi
mohit goel

नई दिल्ली: आज पूरी दुनिया कंपनी रिंगिंग बेल्स के बारे में बातें कर रही है, मोहित गोयल के बनाए उस फोन के बारे में बातें कर रही है जिसे मात्र 251 रुपए में तैयार किया गया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस मोहित गोयल के दुनियाभर में चर्चे हैं उनके पिता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। एक छोटी सी किराने की दुकान चलाने वाले मोहित के पिता ने इस दुकान का नाम भी ‘राम जी’ रखा है। वो इस बात से पूरी तरह से अनजान हैं कि आखिर उनके बेटे ने क्या कर दिया है। हालांकि वह कहते हैं कि वो जानते हैं कि उनका बेटा कुछ बड़ा करेगा।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में ग्रहीपुख्ता के एक छोटे से कस्बे में रहने वाले गोयल के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते थे। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अधिकांश लोग उनके बारे में बात कर रहे हैं।

एमिटी से ली ग्रेजुएशन की डिग्री
1. मोहित की प्रारंभिक शिक्षा शामली के सेंट आरसी कांवेंट स्कूल से हुई है।
2. मोहित ने नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।
3. तीन साल पूर्व तक मोहित शामली में ही अपने पिता के साथ दुकान पर बैठता था।
4. मोहित की इसी माह एक फरवरी को नोएडा की धारणा से शादी हुई है।

मोहित के पिता का कहना है कि वह शुरूआत से ही कुछ नया और गरीबों के हक में कार्य करने की सोच रखता था। इतना सस्ता मोबाइल फोन लांच करना उसकी सकारात्मक सोच का उदाहरण है। करीब एक महीना पूर्व ही मोहित शामली आया था, तो एक कंपनी खोलने की बात कह रहा था। इसके लिए उन्होंने आर्थिक मदद भी की थी। मोबाइल लॉन्चिंग के दिन वह भी दिल्ली आए थे।

एग्री कमोडिटी का बिजनेस करता है परिवार
- मोहित का परिवार तीन दशक से एग्री कामॉडिटी के कारोबार से जुड़ा हुआ है।
- ड्राई फ्रूट्स, शुगर, मसालों, चावल और दालों की ट्रेडिंग उनका मुख्‍य बिजनेस है।

Latest India News