1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किराने की दुकान से मोबाइल 'क्रांति' तक, जानिए 251 रुपए का स्मार्टफोन बनाने वाले का सच

किराने की दुकान से मोबाइल 'क्रांति' तक, जानिए 251 रुपए का स्मार्टफोन बनाने वाले का सच

नई दिल्ली: दुनियाभर में इस वक्त सिर्फ 251 रुपए का स्मार्टफोन की चर्चा हो रही है। ये स्मार्टफोन एसेसरीज से भी काफी सस्ता है। दावा किया जा रहा है कि ये एक मोबाइल क्रांति है।

mohit goel- India TV Hindi
mohit goel

नई दिल्ली: दुनियाभर में इस वक्त सिर्फ 251 रुपए का स्मार्टफोन की चर्चा हो रही है। ये स्मार्टफोन एसेसरीज से भी काफी सस्ता है। दावा किया जा रहा है कि ये एक मोबाइल क्रांति है। हम आपको इस स्मार्टफोन के बनने की पूरी कहानी बताएंगे। आखिर कैसे एक किराने की दुकान से ये क्रांति आई, इस मोबाइल को बनाने वाला कौन है। पढ़िए दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की पूरी कहानी।

किराने की दुकान से मोबाइल 'क्रांति' तक

251 रुपए में स्मार्ट फोन मोबाइल की दुनिया का एक ऐसा धमाका है जिसकी गूंज घर-घर में सुनाई दे रही है। हर कोई जानना चाहता है आखिर ये कैसे हो सकता है सिर्फ 251 रुपए में एंड्रॉयड फोन। इतना सस्ता फोन बनाने वाला कौन है। आखिर इस कंपनी में ऐसा क्या है जिसने वो कर दिखाने का दावा किया जो अब तक कहीं नहीं हुआ। ऐसे तमाम सवालों का जवाब तलाशने के लिए इंडिया टीवी के हमारे संवाददाता ने रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस कंपनी की पूरी पड़ताल की।

यूपी के शामली में मोहित गोयल के पिता राजेश गोयल की किराने की दुकान है। राजेश गोयल 251 रुपए का स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रिगिंग बेल्स के डाइरेक्टर हैं। राजेश को बेहद खुशी है कि उनके बेटे ने वो कारनामा कर दिखाया है जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है।

251 रुपए का स्मार्टफोन बनाने वाले का सच

  • शामली के रहने वाले मोहित गोयल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
  • मोहित के पिता राजेश डायरेक्टर हैं।
  • कंपनी पिछले साल सितंबर में ही रजिस्टर्ड हुई है।
  • इससे पहले मालिकों का टेलीकॉम सेक्टर से कोई लेना-देना नहीं था।

मोबाइल बिजनेस से कंपनी का पहले कोई कनेक्शन नहीं रहा है। इसी वजह से मालिकों के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। बीजेपी सांसद किरीट सोमैय्या ने मोबाइल बिक्री शुरू होने से पहले ही मोर्चा खोल दिया है। दूसरी तरफ कंपनी के अधिकारी कह रहे हैं हमने जो वादा किया है वो पूरा करेंगे। किसी भी हाल में पूरा करेंगे और डेडलाइन के भीतर ही करेंगे। सबसे बड़ी बात है कि कंपनी में अब तक का जो इनवेस्टमेंट हुआ है वो मोहित के पिता राजेश गोयल ने किया है जो शामली में किराने की दुकान चलाते हैं।

फ्रीडम 251 नाम के इस स्मार्टफोन की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी का दावा है कि पहले दिन एक सेकेंड में 6 लाख लोग आ गए थे इसी वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई थी लेकिन आज सबकुछ ठीक हो गया। फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए शामली से नोएडा तक मोहित गोयल की पूरी कहानी-

Latest India News