1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU विवाद: कोर्ट का फैसला, चिट्ठी, कन्हैया का बयान और दिल्ली पुलिस

JNU विवाद: कोर्ट का फैसला, चिट्ठी, कन्हैया का बयान और दिल्ली पुलिस

जेएनयू विवाद को लेकर आज दिन भर में जो हुआ उसे हम आपको एक ही स्टोरी में बताने की कोशिश कर रहे हैं, तो जानिए आज दिन भर में इस मामले पर क्या क्या हुआ।

kanhaiya kumar- India TV Hindi
kanhaiya kumar

नई दिल्ली: JNU विवाद को लेकर मचा बवाल आज और तेज हो गया। राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए कन्हैया को जब पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जा रहा था उस वक्त उन पर वकीलों के एक गुट ने हमला कर दिया। इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाया कि वो 2 मार्च तक जेल में ही रहेंगे। इसके बाद कन्हैया ने अपने साथियों के एक छोटी सी चिट्ठी भी लिखी। फिर कन्हैया का एक बयान सामने आया जिस पर दिल्ली पुलिस ने भी सधी हुई प्रतिक्रिया दी। जेएनयू विवाद को लेकर आज दिन भर में जो हुआ उसे हम आपको एक ही स्टोरी में बताने की कोशिश कर रहे हैं, तो जानिए आज दिन भर में इस मामले पर क्या क्या हुआ।

कन्हैया की गिरफ्तारी पर कोर्ट का फैसला:

राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुए कन्हैया पर आज पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब कन्हैया 2 मार्च तक जेल में ही रहेंगे। कन्हैया पर 9 फरवरी को जेएनयू में हुए एक कार्यक्रम के सिलसिले में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था और उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

कन्हैया ने साथियों को लिखी चिट्ठी, की अपील:

कन्हैया कुमार ने अपने साथियों को चिठ्ठी लिखकर एक अपील जारी की है। कन्हैया ने चिट्ठी में लिखा है, ‘9 फरवरी, 2016 को हमारे विश्वविद्यालय में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसकी मैं निंदा करता हूं। मैं आपसे अपील करना चाहता हूं कि इस संबंध में देश, समाज और विश्वविद्यालयों में शांति न भंग की जाए।’

कन्हैया का ताजा बयान:

देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे जेएनयूएसयू नेता कन्हैया कुमार ने आज कहा कि वह भारतीय है और उसे न्यायपालिका एवं संविधान पर पूरा विश्वास है। कन्हैया ने रिमांड सुनवाई के लिए पेश किए जाने पर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट लवलीन से कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है। मैं भारतीय हूं। मुझे देश के संविधान एवं न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।’ उसने सुनवाई के शुरू में एक बयान में कहा, ‘मेरे विरूद्ध मीडिया ट्रायल पीड़ादायक है। यदि मेरे विरूद्ध सबूत है कि मैं गद्दार हूं तो कृपया मुझे जेल भेज दीजिए। यदि मेरे खिलाफ सबूत नहीं है तो मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए। ’

कन्हैया के बयान पर दिल्ली पुलिस:

कन्हैया के ताजा बयान पर पुलिस ने कहा कि वह उसकी जमानत का विरोध नहीं करेगी।  दिल्ली पुलिस के आयुक्त बी एस बस्सी ने कहा कि यदि कन्हैया जमानत की अर्जी लगाता है तो पुलिस उसका विरोध नहीं करेगी। बस्सी ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि एक युवा को संभवत: जमानत दे दी देनी चाहिए।’

देखे वीडियो-

आगे की स्लाइड में पढ़िए कन्हैया की चिट्ठी-

Latest India News