1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दबंगो ने मां के सामने बेटियों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

दबंगो ने मां के सामने बेटियों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

अमरोहा: अमरोहा के एक गांव में दबंगो की ऐसी दबंगई कि सुन कर आपकी रूह काप उठेगी।  दबंगो ने मां के सामने ही दो बेटियों के साथ न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उनके नाजुक

मां के सामने दो...- India TV Hindi
मां के सामने दो बेटियों से सामूहिक दुष्कर्म

अमरोहा: अमरोहा के एक गांव में दबंगो की ऐसी दबंगई कि सुन कर आपकी रूह काप उठेगी।  दबंगो ने मां के सामने ही दो बेटियों के साथ न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उनके नाजुक अंगों को भी क्षति पहुंचाई गई। पूरे गांव के सामने सात दबंग एक घंटे तक यह दरिंदगी करते रहे और करीब 50 साथी घर को चारों ओर से घेरे रहे। जो भी सामने आया उसे सरियो से बेरहमी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

यह घटना छह जून की रात को हसनपुर कोतवाली के एक गांव में हुई। यहां पर रहने वाले तीन भाइयों के घर आसपास ही हैं। पड़ोस के घर में रहने वाले मोहम्मद बहादुर की इस परिवार के युवक के साथ रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि युवक के बहादुर के परिवार की किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इसके चलते ही मोहम्मद बहादुर ने रात करीब दो बजे 50 से ज्यादा लोगों के साथ हमला बोल दिया। उस समय पीड़ित परिवार सो रहा था।

बहादुर, उसके बेटे मैराज, राहत व खालिद, फरजंद, तालिब व शाकिर उर्फ डीटी ने पहले घर के बाहर सो रहे किशोर को सरियों से बुरी तरह पीटा और अधमरा कर दिया। इसके बाद अवैध संबंध के आरोपी युवक को बुरी तरह सरियों से मारपीट करते हुए घर के अंदर ले जा कर उसे वहां बांध दिया। पीडि़तों के मुताबिक, हमलावरों ने आरोपी की दो बहनों को पकड़ लिया और घर के आंगन में मां और भाई के सामने ही दोनों के साथ बुरी तरह सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान बचाने दौड़ी मां को भी हमलावरो ने सरियों से पीट-पीट हाथ पैर तोड़ दिये और सर में गहरी चोट देकर अधमरा कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पीछे रह रहे दूसरे भाइयों के घर पहुंचे और वहां भी मारपीट शुरू कर दी और महिलाओं से अभद्रता की। इस दौरान गांव के जमा लोगो में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

मुरादाबाद के डीआइजी ओंकार सिंह ने प्रकरण की जांच एसपी अमरोहा को सौंपी है।

Latest India News