1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गया रोडरेज: लोजपा ने की बिहार में राष्ट्रपति शासन और CBI जांच की मांग

गया रोडरेज: लोजपा ने की बिहार में राष्ट्रपति शासन और CBI जांच की मांग

नई दिल्ली: गया में एक नेता के बेटे द्वारा 20 वर्षीय एक युवक की कथित हत्या के मुद्दे पर केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से

chirag paswan- India TV Hindi
chirag paswan

नई दिल्ली: गया में एक नेता के बेटे द्वारा 20 वर्षीय एक युवक की कथित हत्या के मुद्दे पर केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और नीतीश कुमार सरकार को बर्खास्त करने तथा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

पासवान के बेटे चिराग पासवान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को सौंपे तीन पृष्ठ के एक ज्ञापन में राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है। हत्या सहित कुछ बड़े मामले का हवाला देते हुये प्रतिनिधिमंडल ने कहा, बिहार में इन दिनों राजनीतिक हत्याएं और अराजकता आमतौर पर देखी जा सकती हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस आदित्य सचदेव हत्या मामले में जानबूझ कर कई खामियां छोड़ रही है जिसमें निलंबित जदयू एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा राकेश रंजन यादव उर्फ रॉकी यादव आरोपी है।

Latest India News