1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अखिलेश की 'साइकिल' बचाने को भाई-बहन ने खून से लिखा पत्र

अखिलेश की 'साइकिल' बचाने को भाई-बहन ने खून से लिखा पत्र

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के मसुरी क्षेत्र के कस्बा डासना में रहने वाले अखिलेश समर्थक भाई और बहन ने मुलायम सिंह यादव और चुनाव आयोग को अपने खून से पत्र लिखा है, जिसमें

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के मसुरी क्षेत्र के कस्बा डासना में रहने वाले अखिलेश समर्थक भाई और बहन ने मुलायम सिंह यादव और चुनाव आयोग को अपने खून से पत्र लिखा है, जिसमें अखिलेश गुट के लिए साइकिल के चुनाव चिन्ह की मांग की है। दोनों ने लिखा है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे अपनी जान दे देंगे।

डासना स्थित रोहन एन्क्लेव में रहने वाले अनीश अहमद की 15 वर्षीय बेटी सना 10वीं की छात्रा और 10 वर्षीय बेटे मोहम्मद अजीम ने अपने खून से चुनाव आयोग और मुलायम सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने अखिलेश के लिए साइकिल के चुनाव चिन्ह की मांग की है।

खून से लिखे पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए लिखा है "हम कविताएं लिखकर अखिलेश जी के लिए प्रचार करते हैं।"

सपा में सुलह के आसार खत्म, मुलायम ने साइकिल पर ठोका दावा

समाजवादी पार्टी में सुलह के आसार अब खत्म हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह ने चुनाव चिन्ह साइकिल पर अपना दावा ठोकते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। उधर, शिवपाल यादव आजम खान के घर पहुंच चुके हैं।

इससे पहले शिवापाल यादव भी अखिलेश यादव के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। हालांकि बातचीत का कोई ब्यौरा नहीं मिल पाया है। इससे पहले दिल्ली से वापस लौटने पर पिता की अगवानी के लिए अखिलेश लखनऊ एयरपोर्ट जाना चाहते थे लेकिन उन्हें जैसी ही पता चला कि मुलायम सिंह के साथ अमर सिंह भी हैं उन्होंने एयरपोर्ट जाने का फैसला टाल दिया।

वहीं अमर सिंह ने भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे अखिलेश की उन्नति की राह में कभी बाधा नहीं बनेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि किसी की हैसीयत का अंदाजा सत्ता और संख्या बल से नहीं लगाना चाहिए। अमर सिंह ने कहा कि जिस चाचा के घर उनका पालन पोषण हुआ आज वही उनके सबसे बड़े विरोधी हो गए। 

Latest India News