1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आजाद का यूपी दौरा आज से, चुनाव के लिए बनाएंगे योजना

आजाद का यूपी दौरा आज से, चुनाव के लिए बनाएंगे योजना

कांग्रेस का उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने के चंद दिनों बाद ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद गुरुवार यानी आज से प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करने जा रहे हैं।

Ghulam Nabi Azad- India TV Hindi
Ghulam Nabi Azad

नई दिल्ली: कांग्रेस का उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने के चंद दिनों बाद ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद गुरुवार यानी आज से प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरे का मकसद वर्ष 2017 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की कार्ययोजना बनाना है। आजाद ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस जैसे संगठनों के प्रमुखों से मिलेंगे।

वह गुरुवार को लखनऊ के गांधी प्रेक्षागृह में राज्य के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, वर्तमान एवं पूर्व सांसदों, विधायकों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, प्रवक्ताओं और अन्य प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। आजाद ने यहां कहा, "मैं उनके साथ सामूहिक रूप से मिलूंगा और सत्रों में उनके विचार सुनूंगा। विधानसभा चुनावों के लिए कार्ययोजना बनाने लिए उनकी जानकारी का उपयोग करूंगा।"

उन्होंने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता राज्य में पार्टी के ढांचे को मजबूत बनाना है ताकि हम अधिकतम संख्या में विधानसभा की सीटें जीत सकें।" आजाद ने पार्टी की राज्य इकाई में फेरबदल के भी संकेत दिए।

Latest India News