लातूर: दहेज को लेकर आए दिन कई महिलाएं जला दी जाती है तो कई खुदकुशी करके मौत को गले लगा देती है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है महाराष्ट्र के लातूर में। यहां पिता को दहेज के बोझ से बचाने के लिए बेटी ने खुदकुशी कर मौत को गले लगा लिया।
19 वर्षीय मोहिनी की शादी में दहेज अड़चन बन चुका था। पिता ने उसकी शादी के लिए एक एकड़ जमीन बेचनी पड़ती। उनके पास इसके अलावा दूसरी जमीन थी नहीं। लिहाजा अपने पिता की अड़चन दूर करने के लिए मोहिनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
खुदकुशी करने से पहले उसने अपने पिताजी को आखिरी खत लिखा। खत में उसने कहा, ‘पापा दारू मत पियो, मैने ये सब आपको दहेज ना देना पड़े इसलिए किया है...और पापा मैं अपनी जान इसलिए दे रही हूं कि आपको मेरी शादी के लिए खेत ना बेचना पड़े।’
बता दें कि दहेज जैसी कुप्रथा के कारण पिछले तीन सालों में लातूर में 100 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। और अब बेटियां भी उसी रास्ते पर चल रही हैं।
Latest India News