1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं करना चाहती थी शादी इसलिये किया रेप का नाटक

नहीं करना चाहती थी शादी इसलिये किया रेप का नाटक

नई दिल्ली: कोयंबटूर में एक लड़की शादी से बचने के कुछ ऐसा कर गई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उस लड़की ने अपने माता-पिता द्वारा किसी और से शादी के लिए दबाव बनाए जाने

नहीं करना चाहती थी...- India TV Hindi
नहीं करना चाहती थी शादी इसलिये किया रेप का नाटक

नई दिल्ली: कोयंबटूर में एक लड़की शादी से बचने के कुछ ऐसा कर गई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उस लड़की ने अपने माता-पिता द्वारा किसी और से शादी के लिए दबाव बनाए जाने के बाद उसने शादी से बचने के लिए अपने बलात्कार की झूठी कहानी गढ़ डाली।

दरअसल, कुछ दिनों पहले सरवणनमपट्टी पुलिस को खबर मिली कि महिला छात्रावास के एक कमरे में 22 साल की एक लड़की के साथ 2 लड़कों ने बलात्कार किया है। लड़की से पूछताछ में उसने बताया कि परिवार को होने वाली शर्मिंदगी के कारण उसने पुलिस में इस घटना के बारे में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि 14 साल की उम्र से ही उक्त लड़की का उस लड़के के साथ प्रेम संबंध था जिसके द्वारा बलात्कार करने की बात लड़की ने कही थी।

पुलिस को यह भी पता चला कि असल में कोई बलात्कार नहीं हुआ था और दोनों ने मिलकर बलात्कार का झूठा नाटक किया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन लड़की के माता-पिता उस लड़के के साथ अपनी बेटी की शादी के खिलाफ थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें छात्रावास के कमरे में बलात्कार होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने लड़की की तलाश की। लड़की उन्हें इरोड में मिली। पिछले एक साल से वह वहां एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों को जब कथित वारदात की खबर मिली तो वह उससे पूछताछ के लिए इरोड पहुंचे। पुलिस को उसके जवाब पर शक हुआ और आगे जांच करने पर उसने जवाब दिया कि उसे कुछ भी याद नहीं है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की गंभीरता के बारे में आगाह किए जाने पर लड़की ने स्वीकार किया कि उसने बलात्कार की झूठी कहानी बनाई थी। उसने पुलिस को अपने प्रेम संबंध के बारे में भी बताया।

Latest India News