1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजस्थान में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली: राजस्थान के सीकर में आठ साल की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई है। यह घटना अजीतगढ़ इलाके की है जहां ये आठ साल की एक बच्ची खेत में खेल खेलते-खेलते बोरवेल के

राजस्थान में 30 फीट...- India TV Hindi
राजस्थान में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची

नई दिल्ली: राजस्थान के सीकर में आठ साल की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई है। यह घटना अजीतगढ़ इलाके की है जहां ये आठ साल की एक बच्ची खेत में खेल खेलते-खेलते बोरवेल के पास चली गई।

जहां उसका पैर फिसल गया और वो सीधे बोरवेल में जा गिरी। बोरवेल के अंदर बच्ची करीब तीस फीट नीचे फंसी है। उसके रोने की साफ आवाज सुनाई दे रही है। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है और बच्ची को बोरवेल से निकालने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जिस बोरवेल में बच्ची गिरी है उसकी गहराई 4 सौ फीट से ज्यादा है। बच्ची अभी सकुशल है और उसके बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest India News