A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा: लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या, शादीशुदा प्रेमी हिरासत में

नोएडा: लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या, शादीशुदा प्रेमी हिरासत में

नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-27 में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार वह एक स्पा में काम करती थी।

suicide- India TV Hindi
suicide

नोएडा: नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-27 में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार वह एक स्पा में काम करती थी।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि सेक्टर-27 में अनीता राय नामक युवती अपने प्रेमी विकास सुनार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अनीता व विकास में कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

उन्होंने बताया कि विकास शादीशुदा है और वह अपनी पत्नी के पास अपने पैतृक गांव दार्जीलिंग चला गया था। अनीता ने उसे मोबाइल पर मैसेज देकर बुलाया। कल शाम को विकास दार्जीलिंग से नोएडा आ गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात अनीता ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Latest India News