1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड़गांव में BBA की छात्रा से रेप, रिटायर्ड आर्मी अफसरों के बेटे हैं आरोपी

गुड़गांव में BBA की छात्रा से रेप, रिटायर्ड आर्मी अफसरों के बेटे हैं आरोपी

गुड़गांव: बीबीए की एक छात्रा से दो युवकों ने कथित तौर पर यहां बलात्कार किया और पूरी घटना को रिकॉर्ड कर कई महीनों तक पीडिता को ब्लैकमेल किया। आरोपियों में एक दिल्ली का रहने वाला

girl rape- India TV Hindi
girl rape

गुड़गांव: बीबीए की एक छात्रा से दो युवकों ने कथित तौर पर यहां बलात्कार किया और पूरी घटना को रिकॉर्ड कर कई महीनों तक पीडिता को ब्लैकमेल किया। आरोपियों में एक दिल्ली का रहने वाला सिद्धार्थ चौधरी है और दूसरा गुड़गांव का पारस गोस्वामी है। दोनों को 12 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया था जिसने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, पारस ने पीडि़ता को पिछले साल 18 नवंबर को गुड़गांव के अपने फ्लैट में बुलाया था जहां दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया और पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कर ली। गुड़गांव पुलिस के प्रवक्ता एसीपी हवा सिंह ने कहा कि वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पारस ने पीडि़ता से पैसे मांगने शुरू कर दिए। पीडि़ता ने कुछ जेवरात उसे दे दिए फिर भी वह पैसों की मांग करता रहा।

पुलिस ने पारस और सिद्धार्थ को एक साथ दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को छानबीन में पता चला कि इनमें से एक रिटायर्ड विंग कमांडर तो दूसरा रिटायर्ड कर्नल का बेटा है। पारस ने कनाडा से बीबीए किया है।

Latest India News