1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु में दरिंदगी, चलती बस में रेप कर सड़क पर फेंका

बेंगलुरु में दरिंदगी, चलती बस में रेप कर सड़क पर फेंका

बेंगलुरु: दिल्ली की निर्भया की तरह बेंगलुरु में भी सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेंगलुरु के पास चलती बस में एक लड़की से रेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में मिनी बस के ड्राइवर

बेंगलुरु: चलती बस में...- India TV Hindi
बेंगलुरु: चलती बस में रेप कर सड़क पर फेंका

बेंगलुरु: दिल्ली की निर्भया की तरह बेंगलुरु में भी सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेंगलुरु के पास चलती बस में एक लड़की से रेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में मिनी बस के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।

19 वर्षीय पीड़िता बेंगलुरु के पास होसकोटे इलाके के एक नर्सिंग होम में अडेंडर का काम करती है। वारदात गुरुवार सुबह 7 बजे की है। पीड़िता नर्सिंग होम जाने के लिए मौन रोड पपर खड़ी थी, तभी आरोपी रवि अपनी मिनी बस के साथ वहां गुजरा।

पुलिस के मताबिक पीड़िता रवि को जानती थी क्योंकि वो रोज इसी रास्ते से अपमी मिनी बस में कपड़ा सिलने की कंपनी काम करने वाले कर्मचारियों को होसकोटे ले जाता और छोड़ता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के पास आरोपी रवि का नंबर भी था।

वारदात के समय जब रवि वहां से गुजरा तो उसने पीड़िता को होसकोटे कही। तब उसके नापाक इरादों से अनजान पीड़िता उसकी मिनी बस में सवार हो गई। पीड़िता जब बस में चढ़ी तो बस में ड्राइवर व क्लीनर के अलावा और कोई नहीं था। बाहर बहुत कोहरा और ठण्ड होने की बात कहकर रवि ने पहले मिनी बस की सारी खिड़कियां और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद ड्राइवर मंजुनाथ को गाड़ी चलाने को कहा। पीड़िता के मुताबिक बस में बैठने के कुछ ही देर बाद आरोपी ड्राइवर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और चलती बस में ही उसका रेप कर दिया।

इसके बाद 4 किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर उसे छोड़कर रवि और मंजुनाथ वहां से भाग गए।

तब दूसरी गाड़ी पहुंचकर किसी तरह पीड़िता होसकोटे के एक निजी अस्पताल पहुंची। जांच के बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मिनी बस को भी जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

Latest India News