भाजपा की वेबसाइट पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का संदेश? जानिए क्या है मामला
भाजपा की वेबसाइट पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का संदेश? जानिए क्या है मामला
India TV News Desk
Published : Oct 15, 2018 04:54 pm IST, Updated : Oct 15, 2018 04:54 pm IST
वेबसाइट हैक होने के बाद उस पर ‘‘टीम पीसीई’’ और ‘‘मोहम्मद बिलाल’’ नाम भी लिखे गए। ‘टी पीसीई’ संभवत: साइबर हमला करने वाली टीम का नाम है।
bjp
पणजी: भाजपा की गोवा इकाई की एक पुरानी वेबसाइट सोमवार को अज्ञात लोगों ने हैक कर ली और उसपर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के संदेश लिख दिए। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। वेबसाइट हैक होने के बाद उस पर ‘‘टीम पीसीई’’ और ‘‘मोहम्मद बिलाल’’ नाम भी लिखे गए। ‘टी पीसीई’ संभवत: साइबर हमला करने वाली टीम का नाम है। हैकर ने वेबसाइट पर अलग अलग चीजें लिखने के बाद एक संदेश में एक लिंक छोड़ा - "