पणजी: गोवा सरकार ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में दो प्रतिशत कटौती करने की आज घोषणा की ताकि इसके दाम 60 रुपये प्रति लीटर से उंचे नहीं जाएं। राज्य सरकार ने वादा किया है कि पेट्रोल के दाम 60 रुपये प्रति लीटर से ऊपर नहीं जाने दिए जाएंगे।
राज्य वाणिज्य कर विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, गोवा सरकार ने पेट्रोल पर वैट को दो प्रतिशत घटाकर 22 प्रतिशत से 20 प्रतिशत किया है। उल्लेखनीय है कि पिछली रात ईंधन के दामों में बढोतरी के बाद राज्य में भी पेट्रोल के दाम 60 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गए थे। अधिकारी ने कहा, पेट्रोल के दाम इस समय 59.70 रुपये प्रति लीटर हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने हाल ही घोषित बजट में पेट्रोल पर वैट बढाने की घोषणा की थी लेकिन वादा किया था कि अगर दाम 60 रुपये प्रति लीटर से ऊपर गए तो वैट घटा दिया जाएगा।
Latest India News