A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद: टेक ऑफ के दौरान लगी गो एयर प्लेन के इंजन में आग, बाल-बाल बचे यात्री

अहमदाबाद: टेक ऑफ के दौरान लगी गो एयर प्लेन के इंजन में आग, बाल-बाल बचे यात्री

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। अहमदाबाद से बेंगलुरू जा रहा गो एयर के विमान के इंजन में टेक आफ के दौरान आग लग गई।

<p>Go Air</p>- India TV Hindi
Go Air

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। अहमदाबाद से बेंगलुरू जा रहा गो एयर के विमान के इंजन में टेक आफ के दौरान आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते विमान के इंजन की आग के बारे में पता चल गया। आनन फानन में विमान से यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 

विमानन कंपनी गो एयर ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि गोयर की बेंगलुरू जा रही फ्लाइट संख्या G8 802 के दाहिने इंजन में आग लग गई थी। यह आग पक्षी या किसी बाहरी पदार्थ के संपर्क में आने के बाद लगी थी। आग मामूली थी और उसे तुरंत बुझा लिया गया। 

विमान के सभी यात्रियों और क्रू मैंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों को सुरक्षित निकाल लेने के बाद विमान को रनवे से हटा लिया गया। 

Latest India News