गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने आज कहा कि योग पर हंगामा कर रहे लोगों का एक धड़ा बाबरी मस्जिद विध्वंस में शामिल था। गोगोई ने आज ट्विट किया, कुछ लोग योग पर हंगामा कर रहे हैं। इन लोगों में से कुछ बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में शामिल थे और अब भी विध्वंसक राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और पूरी दुनिया में स्वास्थ्य वद्र्धन के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल विभाजनकारी राजनीति के तौर पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, योग से शांति और सौहार्द बढ़ता है और यह समाज के अलग...अलग वर्गों में सद्भावना को बढ़ावा देता है।
Latest India News