नई दिल्ली: केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गायब 80 किलो सोने के मामले में सीमा शुल्क विभाग से रिपोर्ट मांगी है। सीवीसी ने विभाग को निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए अपने सभी गोदामों में स्टॉक का बेहतर तरीके से हिसाब-किताब रखे। मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर संज्ञान लेते हुए सीवीसी ने कस्टम विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
सू्त्रों के मुताबिक सीवीसी ने कस्टम विभाग से कहा है कि किसी भी तरह की चूक या गलती से बचने के लिए अपने सभी वॉल्ट में रखे सोने की नए सिरे से जांच करे और उसका पूरा हिसाब-किताब रखे।
गौरतलब है कि तस्करों से बरामद किये गये करीब 25 करोड़ रपये का सोना इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रहस्यमय ढंग से गायाब हो गया था। वित्त मंत्रालय ने पहले ही इस मामले की सीबीआई से जांच करने की सिफारिश की हुई है।
Latest India News