1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा के बाद मणिपुर हुआ कोरोना मुक्त, सीएम बीरेन सिंह बोले- ग्रामीण इलाकों से हटाया जाएगा lockdown

गोवा के बाद मणिपुर हुआ कोरोना मुक्त, सीएम बीरेन सिंह बोले- ग्रामीण इलाकों से हटाया जाएगा lockdown

पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुट है। इस लड़ाई में रविवार को गोवा से अच्छी खबर मिली थी। अब मणिपुर भी कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गया है।

Coronavirus- India TV Hindi
Image Source : PTI Representational Image

इम्फाल. पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुट है। इस लड़ाई में रविवार को गोवा से अच्छी खबर मिली थी। अब मणिपुर भी कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गया है। राज्य के सीएम N Biren Singh ने बताया कि मणिपुर अब कोरोना मुक्त हो चुका है। हमने ग्रामीण इलाके से कोरोना को लेकर लगाए गए lockdown में ढील देने का निर्णय लिया है लेकिन राजधानी इम्फाल में लॉकडाउन जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि शहरी इलाकों में जरूरी वस्तुओं की दुकानें सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। आपको बता दें कि मणिपुर से अबतक कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों ही मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं।

Latest India News