1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #Top10Criminals मामले में Google ने PM मोदी से मांगी माफी

#Top10Criminals मामले में Google ने PM मोदी से मांगी माफी

नई दिल्ली: सर्च इंजन गूगल ने Top 10 Criminals के सर्च रिजल्ट्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर आने पर माफी मांगी है। गूगल इमेज सर्च करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अंडरवर्ल्ड डॉन

Google ने PM मोदी से मांगी...- India TV Hindi
Google ने PM मोदी से मांगी माफी

नई दिल्ली: सर्च इंजन गूगल ने Top 10 Criminals के सर्च रिजल्ट्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर आने पर माफी मांगी है। गूगल इमेज सर्च करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम, ओसामा बिन लादेन, इलियास कश्मीरी, संजय दत्त, हफीज सईद की भी फोटो शामिल हैं। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी इस सर्च में दिखाई दे रही हैं।

गूगल ने माफी मांगते हुए कहा है, 'यह निश्चि‍त तौर पर परेशानी वाली बात है। यह कहीं से भी हमारे विचारों या राय को नहीं दर्शाता है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं।' कंपनी का कहना है कि उसने इस समस्या से निजात पाने के लिए अपने विशेषज्ञों से बात की है।

कंपनी ने आगे कहा, 'विशेषज्ञों का अनुमान है कि सर्च रिजलट्स में ऐसा होना टैगिंग से संबंधि‍त है या फिर इंटरनेट पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ कमेंट में 'क्रिमिनल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के कारण हुआ है।'

गौरतलब है कि बुधवार को सुबह से ही टि्वटर ट्रेंड में #Top10Criminals शामिल रहा। इसमें दाऊद इब्राहिम, ओसामा बिन लादेन जैसे खूंखार अपराधियों के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। इस पर सोशल मीडिया पर मोदी समर्थकों के बीच जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। गूगल ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के प्रशंसकों की नाराजगी को देखते हुए माफी मांगी है।

Latest India News