1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसान गजेन्द्र की मौत पर दिल्ली सरकार और पुलिस आमने-सामने

किसान गजेन्द्र की मौत पर दिल्ली सरकार और पुलिस आमने-सामने

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की रैली में किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या के मामले में दिल्ली प्रशासन और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ गई है। दिल्ली सरकार की मजिस्ट्रेट जांच

कौन हैं गजेंद्र के...- India TV Hindi
कौन हैं गजेंद्र के गुनहगार?

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की रैली में किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या के मामले में दिल्ली प्रशासन और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ गई है।

दिल्ली सरकार की मजिस्ट्रेट जांच पर दिल्ली पुलिस ने एतराज जताया है और इसे डीएम के अधिकारक्षेत्र से बाहर बताया है।

पुलिस ने नई दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को चिट्ठी लिखकर साफ साफ कह दिया है कि ये मामला उनके ज्यूरिसडिक्शन में नहीं आता तो वहीं जवाब में डीएम ने दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर अधिकार क्षेत्र का दावा किया है और आज सुबह 11 बजे तक जानकारी मुहैया कराने के लिए कहा है।  

साथ ही डीएम ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि ऐसा न करने से दिल्ली पुलिस CrPC का उल्लंघन कर रही है। डीएम ने अपने खत में CrPC की धारा 174 (1) और दिल्ली पुलिस स्थापना कानून की धारा 122,B(iii) का जिक्र करते हुए डीएम द्वारा जांच और जानकारी लेने के अधिकार का प्रावधान बताया है।

उधर, इस मामले पर दिल्ली पुलिस के कमिशनर बीएस बस्सी का कहना है कि जो जरूरी वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई गाजरिश अगर कानून के खिलाफ होगी तो साफ तौर पर हम उशे नजरअंदाज करेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने जहां इस हादसे की मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे वहीं केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस से जांच कर रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने को कहा है।

इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने अपनी ओर दर्ज एफआईआर में बिना किसी का नाम लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर गजेंद्र सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, वहीं दिल्ली सरकार की ओर से बयान में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार है।

आप और पुलिस के इस झगड़े के बीच गजेन्द्र के परिवार वालों ने उनके सुसाइड के सच का पता लगाने के लिए इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

Latest India News