1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISIS के खतरे पर गृह मंत्रालय की बैठक

ISIS के खतरे पर गृह मंत्रालय की बैठक

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खतरे पर चर्चा के लिए शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर रहा है। यह बैठक विशेषकर ISIS द्वारा भारतीय युवकों को कट्टरपंथी बनाए जाने के खतरे के

ISIS के खतरे पर गृह...- India TV Hindi
ISIS के खतरे पर गृह मंत्रालय की बैठक

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खतरे पर चर्चा के लिए शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर रहा है। यह बैठक विशेषकर ISIS द्वारा भारतीय युवकों को कट्टरपंथी बनाए जाने के खतरे के मद्देनजर की जा रही है। मीडिया की मौजूदगी से दूर बैठक में जम्मू एवं कश्मीर, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक सहित 12 राज्यों के पुलिस अधिकारी तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव एल.सी. गोयल कर रहे हैं, जबकि जम्मू एवं कश्मीर, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, असम, पंजाब, पश्चिम बंगाल और दिल्ली के गृह सचिव तथा पुलिस प्रमुख इसमें शामिल हुए हैं।

सूत्रों का कहना है कि जम्मू एवं कश्मीर में इस्लामिक स्टेट का झंडा लहराए जाने तथा इससे संबंधित गतिविधियों से सरकार सतर्क हुई है।

विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर भी सरकारी अधिकारी निगाह बनाए हुए हैं। उन लोगों पर भी नजर बनाकर रखी गई है, जो चरमपंथियों के सिद्धांतों से प्रभावित हो सकते हैं।

Latest India News