1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद सत्र से पहले GST की खातिर विपक्ष के पास पहुंची सरकार

संसद सत्र से पहले GST की खातिर विपक्ष के पास पहुंची सरकार

महत्वपूर्ण जीएसटी विधेयक पर गतिरोध को तोड़ने के लिए विपक्ष को मनाने के सरकार के प्रयासों को मजबूत करते हुए केंद्रीय मंत्रियों अरूण जेटली और अनंत कुमार ने शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं गुलाम नबी आजाद तथा आनंद शर्मा से मुलाकात की।

Parliament
- India TV Hindi
Parliament

दिल्ली: महत्वपूर्ण जीएसटी विधेयक पर गतिरोध को तोड़ने के लिए विपक्ष को मनाने के सरकार के प्रयासों को मजबूत करते हुए केंद्रीय मंत्रियों अरूण जेटली और अनंत कुमार ने शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं गुलाम नबी आजाद तथा आनंद शर्मा से मुलाकात की। बैठक करीब 45 मिनट तक चली। इस दौरान दोनों पक्षों ने अपना-अपना दृष्टिकोण रखा और फैसला किया कि अपने-अपने दलों में मुद्दे पर चर्चा करने के बाद वे 18 जुलाई को मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद एक बार फिर मिलेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक सकारात्मक रही और क्या मुद्दों को सुलझा लिया गया है, दोनों पक्षों की तरफ से कोई प्रतिबद्धता नहीं दिखी और उन्होंने कहा कि आज केवल प्रारंभिक चर्चा हुई। उन्होंने इस बारे में भी टिप्पणी नहीं की कि विधेयक पारित होगा या नहीं। बैठक संसद में आजाद के कमरे में हुई। मुलाकात के बाद जेटली ने कहा, हम जीएसटी पर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हमने सभी बिन्दुओं पर चर्चा की है।

सत्र शुरू हो जाए, हम अपने-अपने दलों में चर्चा करने के बाद एक बार फिर मिलेंगे। राज्यसभा में नेता विपक्ष आजाद ने कहा कि यह प्रारंभिक मुलाकात थी जहां दोनों पक्षों ने अपना-अपना दृष्टिकोण रखा तथा सरकार और कांग्रेस के नेतृत्व से चर्चा के बाद हम फिर से मिलेंगे। उन्होंने कहा, हमने गहन चर्चा की। हमने अपना दृष्टिकोण रखा, उन्होंने अपना पक्ष रखा। हमने अपनी आशंकाओं और सुझावों को रखा। हम अपने नेतृत्व से वापस बात करेंगे और वे अपने नेतृत्व से वापस बात करेंगे तथा तब हम फिर मिलेंगे।

Latest India News