1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid19: लॉकडाउन से भारत में बची 78000 लोगों की जान, सरकार ने बताए समय पर फैसला लेने के फायदे

Covid19: लॉकडाउन से भारत में बची 78000 लोगों की जान, सरकार ने बताए समय पर फैसला लेने के फायदे

सरकार ने आज बताया कि दो स्वतंत्र अर्थशास्त्रियों के मॉडल में यह सामने आया है कि लॉकडाउन की वजह से भारत में 23 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बच गए।

<p>Coronavirus Lockdown</p>- India TV Hindi
Image Source : AP Coronavirus Lockdown

भारत सहित पूरी दुनिया इस समय कोरोना संकट के दौर से गुजर रही है। दुनिया भर में अब तक 5,219,962 लोग कोरोना वायसर से संक्रमित हो चुके हैं वहीं 335,108 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। लेकिन दुनिया में सबसे अधिक सघन आबादी वाले देश भारत ने इस बीमारी से डटकर मुकाबला किया है। कोरोना संकट के तीन महीने बाद भी अमेरिका सहित दुनिया के कई देशा में महामारी से लाखों लोग संक्रमित है और हजारों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में अभी ​भी स्थिति काबू में है। इसका एक अहम कारण समय पर लिया गया लॉकडाउन का फैसला है। 

सरकार सहित कई विदेशी एजेंसियां भी समय पर लिए गए लॉकडाउन के निर्णय को लेकर भारत की तारीफ कर रहे हैं। सरकार ने आज बताया कि दो स्वतंत्र अर्थशास्त्रियों के मॉडल में यह सामने आया है कि लॉकडाउन की वजह से भारत में 23 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बच गए। देश में इस महामारी से 68000 लोगों की मौत को रोक लिया गया। सरकार ने बताया कि पब्लिक हेल्थ फाउं​डेशन आफ इंडिया के अनुसार लॉकडाउन की वजह से देश में 78000 से ज्यादा जिंदगियां बचा ली गईं। 

बता दें कि देश में लॉकडाउन लगाए जाने के तरीके और इसे हटाने को लेकर सरकार की कई पक्षों की ओर से आलोचना की जा रही थी। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 1,18,447 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं वहीं 3,583 लोगों की मौत हुई है। सरकार के अनुसार देश में संक्रमण का प्रसार सिर्फ 5 राज्यों में अधिक है। देश में आए कोरोना वायरस के 80 प्रतिशत मामले सिर्फ इन्हीं राज्यों में आए हैं। सरकार ने बताया कि लॉकडाउन लगाते वक्त जहां कोरोना की दोगुनी होने की दर जहां 3.4 दिन थी वहीं यह अब 13.3 दिन हो गई है। 

Latest India News