1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार को गोहत्या, गोमांस निर्यात पर बैन लगाना चाहिए: स्वामी आर्यावेश

सरकार को गोहत्या, गोमांस निर्यात पर बैन लगाना चाहिए: स्वामी आर्यावेश

आर्य समाज विश्व परिषद के अध्यक्ष स्वामी आर्यावेश ने देश में गोहत्या और गोमांस निर्यात पर पूर्ण पाबंदी लगाए जाने की मांग की।

aryavesh- India TV Hindi
aryavesh

जींद: आर्य समाज विश्व परिषद के अध्यक्ष स्वामी आर्यावेश ने देश में गोहत्या और गोमांस निर्यात पर पूर्ण पाबंदी लगाए जाने की मांग की। उन्होंने हरियाणा में गोहत्या पर पाबंदी लगाए जाने का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि, यदि हम अपने देश को गोमांस निर्यात से कमाए पैसों से खड़ा करने जा रहे हैं तो हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को कैसे बचा पाएंगे।

स्वामी आर्यावेश ने कहा कि, सरकार को गोहत्या और गोमांस निर्यात पर पूर्ण पाबंदी लगानी चाहिए। उन्होेंने घोषणा की कि आर्यसमाज 16 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस बात को लेकर प्रदर्शन भी करेगा।

Latest India News