1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सभी कारों में एयरबैग होंगे अनिवार्य, ओवरस्पीडिंग पर सरकार कसेगी लगाम

सभी कारों में एयरबैग होंगे अनिवार्य, ओवरस्पीडिंग पर सरकार कसेगी लगाम

सरकार शीघ्र ही सभी कारों में एयरबैग व ओवरस्पीड अलार्म प्रणाली लगाना अनिवार्य करने जा रही है। इसके साथ ही सड़कों पर CCTV लगाए जाएंगे ताकि नियम तोड़ने वाले चालकों को काबू किया जा सके।

govt to make airbags compulsory in four wheelers- India TV Hindi
govt to make airbags compulsory in four wheelers

नई दिल्ली: सरकार शीघ्र ही सभी कारों में एयरबैग व ओवरस्पीड अलार्म प्रणाली लगाना अनिवार्य करने जा रही है। इसके साथ ही सड़कों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे ताकि नियम तोड़ने वाले चालकों को काबू किया जा सके। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'हम ओवरस्पीडिंग पर लगाम लगाने तथा दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए वाहनों में आडियो अलर्ट अनिवार्य करने जा रहे हैं।'

अधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत अगर कोई वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार पकड़ता है तो चालक को अलर्ट करने वाली बीप आवाज जाएगी। वहीं अगर स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे को लांघती है तो लगातार विशेष बीप की आवाज होगी ताकि वाहन का चालक व अन्य यात्री सचेत हो जाएं।

अधिकारी ने कहा, 'सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रायल ने इसे मंजूर कर दिया है। अब फाइल विधि मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए जाएगी। वहां से मंजूरी के बाद हम इसे पखवाड़े भर में अधिसूचित कर देंगे।' उल्लेखनीय है कि भारत में सालाना पांच लाख सड़क हादसे होते हैं जिनमें 1.5 लाख लोगों की मौत होती है जबकि तीन लाख अन्य घायल या अपंग होते हैं।

Latest India News