1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: श्रीनगर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

कश्मीर: श्रीनगर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

नूरबाग इलाके में आतंकियों द्वारा ग्रेनेड अटैक किया गया है। इस अटैक में एक सीआरपीएफ कर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कॉन्स्टेबल जख्मी हो गया है।

Kashmir- India TV Hindi
Image Source : PTI Representational Imag e

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में एक पुलिस चौकी पर शुक्रवार शाम को आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुराने शहर में सफाकादल के पास स्थित पुलिस चौकी पर आतंकियों ने एक ग्रेनेड फेंका। पुलिस ने कहा कि हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। क्षेत्र की सुरक्षा कड़ी कर हमलावरों की तलाश जारी है। 

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर मोर्टार से किया हमला

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को मोर्टार से हमला किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के दिगवार सेक्टर में भी सीमापार से भारी गोलाबारी की खबरें आईं। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास गुलपुर और करमरा को भी निशाना बनाया। इस हमले में एक स्कूल की इमारत को नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के चलते नियंत्रण रेखा के पास कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को स्कूल बंद रहे। 

इनपुट- भाषा

Latest India News