A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट: आर्मी कैंप के गेट के सामने ग्रेनेड अटैक, CCTV में कैद हुई घटना

पठानकोट: आर्मी कैंप के गेट के सामने ग्रेनेड अटैक, CCTV में कैद हुई घटना

पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन भी चल रहा है।

<p>पठानकोट: आर्मी कैंप...- India TV Hindi
Image Source : ANI पठानकोट: आर्मी कैंप के गेट के सामने ग्रेनेड अटैक, CCTV में कैद हुई घटना

Highlights

  • बाइक से आए संदिग्ध ने गेट के पास फेंका ग्रेनेड
  • ग्रेनेड हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं
  • आरोपी की तलाश में जुटी पठानकोट पुलिस

पठानकोट. पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट के सामने ग्रेनेड से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि पठानकोट के धीरापुल के नजदीक स्थित आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास बाइक से आए संदिग्धों ने ग्रेनेड से हमला किया और मौके से फरार हो गए। ग्रेनेड से हमला तब किया गया जब इस इलाके से एक बारात जा रही थी।

ग्रेनेड अटैक की घटना आर्मी कैंप के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। मौके पर विस्फोट के बाद ग्रेनेड के टुकड़े बरामद हुए हैं। राहत की बात ये रही कि हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन जिस तरह से सेना के कैंप के गेट के सामने ये हमला किया गया, उसे काफी गंभीर माना जा रहा है।

Latest India News