गुजरात के राजकोट जिले में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं
गुजरात के राजकोट जिले में मंगलवार को 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) ने इसकी जानकारी दी। इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है।
