1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: तापी में बस-टैंकर और जीप की टक्कर, 8 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

गुजरात: तापी में बस-टैंकर और जीप की टक्कर, 8 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

गुजरात के तापी में बस, टैंकर और जीप की टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है।

Accident- India TV Hindi
Image Source : FILE Representational Image

तापी। गुजरात के तापी से एक दर्दनाक खबर है। यहां एक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा एक बस, टैंकर और जीप के बीच टक्कर की वजह से हुआ। तीनों वाहन की टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल किया और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क हादसा शाम 4 बजे सोनारगढ़ तालुका में पोखर गांव के नजदीक राजमार्ग संख्या 56 पर हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा बेहद खतरनाक था। पहले हाईवे पर बस और टैंकर की टक्कर हुई और बाद में जीप टकरा गई।

Latest India News