अहमदाबाद: गुजरात के गिर में पिकनिक मनाने के दौरान एक युवक की वाटरफॉल में गिरने से मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। दरअसल गुजरात के गिर में 26 अगस्त को पिकनिक मनाने युवाओं का एक दल पहुंचा था। सभी लोग वाटर फॉल के पास मौज मस्ती कर रहे थे।
पिकनिक के दौरान अश्विनी नाम का लड़का पानी की तेज धारा के बीच मस्ती करने लगा। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो अश्विनी को अपने साथ बहा ले गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद अगले दिन रेस्क्यू टीम को अश्विनी का शव मिला।
देखें वीडियो
Latest India News