गुजरात: भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत, मोरबी-कांडला बायपास के नजदीक हादसा
गुजरात: भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत, मोरबी-कांडला बायपास के नजदीक हादसा
IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 10, 2019 04:47 pm IST, Updated : Aug 10, 2019 11:11 pm IST
गुजरात में मोरबी-कांडला बायपास के नजदीक 25 वारिया इलाके में दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज बारिश की वजह से यह हादसा हुआ।
8 killed as wall collapses in Morbi
नई दिल्ली: गुजरात में मोरबी-कांडला बायपास के नजदीक 25 वारिया इलाके में दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज बारिश की वजह से यह हादसा हुआ। राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। सरकार ने कहा है कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के क्रमश: 18 और 11 दल लोगों की मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर तैनात किये गये हैं। भारी बारिश के चलते नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के 30 गेटों में 26 खोल दिये गये थे।