1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुलाब चंद कटेरिया ने मांगी माफी, किया था मनमोहन सिंह का अपमान

गुलाब चंद कटेरिया ने मांगी माफी, किया था मनमोहन सिंह का अपमान

राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटेरिया ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के लिए गलत भाषा के इस्तेमाल से विवादित बयान दिया था, हालांकि उन्होंने अब इसके लिए मांफी मांग ली है।

Gulab Chand Kataria- India TV Hindi
Gulab Chand Kataria

नई दिल्ली: राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटेरिया ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के लिए गलत भाषा के इस्तेमाल से विवादित बयान दिया था, हालांकि उन्होंने अब इसके लिए मांफी मांग ली है। दरअसल कटेरिया ने यह बात राजस्थान के चुरु में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कही थी।

कटेरिया ने क्या कहा था:
कटेरिया ने कहा, “देश का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जब अमेरिका उतरता था तो सा** को लेने के लिए ऐरा-गैरा नत्थू गैरा मंत्री जाकर के एयरपोर्ट से लेकर आता था। लेकिन अब जब हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री जाता है तो ओबामा स्वयं उठ करके जाता है, उसकी आगवानी करने के लिए।”

Latest India News