1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी शासक मानसिक संतुलन खो चुके हैं: गुलाम नबी आजाद

पाकिस्तानी शासक मानसिक संतुलन खो चुके हैं: गुलाम नबी आजाद

गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान का राजनीतिक नेतृत्व और सेना अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में संघर्षविराम उल्लंघन में भारतीय नागरिकों को निशाना बनाया जाना इस बात का प्रमाण है।

gulam nabi azad says pakistani rulers have lost the mental...- India TV Hindi
gulam nabi azad says pakistani rulers have lost the mental stability

जम्मू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान का राजनीतिक नेतृत्व और सेना अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में संघर्षविराम उल्लंघन में भारतीय नागरिकों को निशाना बनाया जाना इस बात का प्रमाण है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास रामगढ़ सेक्टर में लोगों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सेना सभी मानकों को धता बताते हुए निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रही है। इससे पता चलता है कि उनकी सेना और शासक मानसिक संतुलन खो चुके हैं।"

आजाद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी गोलीबारी के शिकार लोगों की मदद के लिए राज्य और केंद्र की सरकार कुछ नहीं कर रही हैं। आजाद रंगूर गांव जाने के लिए बुधवार को यहां पहुंचे। लेकिन, सुरक्षा कारणों से उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया।

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने जम्मू में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती उन घायलों का हाल पूछा जो पाकिस्तानी गोलीबारी का शिकार हुए हैं।

Latest India News